नीमच। जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित सभी छात्रावासों में स्वीकृत सीटों की संख्याके बराबर विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाना सुनिश्चित करें। किसी भी छात्रावास में कोई भी सीट खाली ना रहे। यह निर्देश कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को ग्राम चीताखेडा में सीनियर बालक छात्रावास के निरीक्षण दौरान जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग को दिए। निरीक्षण दौरान कलेक्टर ने छात्रावास में स्वीकृत सीटे, वर्तमान में निवासरत विद्यार्थी एवं रिक्त सीटों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अब तक 50 के विरूद्ध 15 विद्यार्थी निवासरत पाये जाने पर अप्रसन्नता जताते हुए शेष सभी सीटों पर विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधीक्षक को निर्देश दिए, कि वे छात्रावास परिसर में गार्डन भी विकसित करे।