BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 6:36 pm
KHABAR : गोमाबाई नेत्रालय की टीम ने अंधत्व निवारण अभियान की सफलता के लिए नेत्रदान का संदेश दिया, पॉवर प्रजेंटेशन और तथ्यात्मक जानकारियों के माध्यम से नेत्रदान को लेकर प्रचलित भ्रांतियों का समाधान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नेत्रदान की सर्वव्यापी महत्ता के प्रति जन-जागरण के ध्येय से 25 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक मनाए जा रहे विश्व नेत्रदान पखवाड़े के अंतर्गत जिला चिकित्सालय भीलवाड़ा और निम्बाहेडा में लायंस क्लब गोल्ड के शपथ विधि समारोह प्रसंग पर विशेष सत्र में अंधत्व निवारण अभियान की व्यापक सफ़लता के लिए नेत्रदान की महत्ता के बारे में तथ्यात्मक जानकारियां दी और नेत्रदान हेतु समर्पित योगदान का आग्रह किया। 
गोमाबाई नेत्रालय प्रबंधन द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कि राजस्थान के औद्योगिक नगर भीलवाड़ा के जिला चिकित्सालय में आयोजित चर्चा के दौरान गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञों ने पावर प्रजेंटेशन और सम्बोधनों के माध्यम से बताया कि अंधत्व निवारण के परोपकारी और मानव कल्याण के महा अभियान को सफल बनाने के लिए नेत्रदान बहुत महत्वपूर्ण एवं जरूरी हैं। नेत्रदान के लिए जन - जागरण के कार्यक्रमों और नेत्रदान की गतिविधियों को प्रोत्साहित करना हम सभी का कर्तव्य हैं।
दूसरी ओर राजस्थान के सीमावर्ती शहर निम्बाहेड़ा में लायन्स क्लब गोल्ड के शपथ विधि कार्यक्रम के दौरान विशेष सत्र में गोमाबाई नेत्रालय के विशेषज्ञों ने नेत्रदान को लेकर प्रचलित मिथ्या भ्रांतियों का तथ्यात्मक आधारों से समाधान करते हुए कहा कि मृत्यु उपरांत किये गए नेत्र दान से अंधत्व का अभिशाप झेल रहे किसी व्यक्ति को नेत्र ज्योति की अनमोल सौगात प्रदान की जा सकती हैं।
नेत्रदान को महान परोपकारी कार्य निरूपित करते हुए जन - जन में नेत्रदान के प्रति जागरूकता का विस्तार करने के लिए अभियान संचालत करने का भी आव्हान किया गया। हुए इस प्रसंग पर नेत्र रोगों से बचाव , रोगों की सही जांच और उपचार के बारे भी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में लायंस क्लब गोल्ड निम्बाहेड़ा के नव पदस्थ पदाधिकारी, सदस्यगण और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। क्लब की ओर से गोमाबाई नेत्रालय के दल का स्वागत और आभार प्रदर्शन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE