BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 6:41 pm
BIG REPORT : नीमच के जिला चिकित्सालय पहुंची चिकित्सकीय सुविधाओं का मूल्यांकन करने कायाकल्प की टीम, राज्य स्तरीय डॉक्टरों ने बारीकी से निरीक्षण किया, अब तैयार होगी रिपोर्ट, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला चिकित्सालय की बेहतर व्यवस्था का मूल्यांकन करने के लिए कायाकल्प की टीम द्वारा शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। दो सदस्यीय राज्यस्तरीय डॉक्टरों की टीम में रतलाम जिला चिकित्सालय के डॉ रजत दुबे व मंदसौर जिला अस्पताल के डॉ सौरभ मंडवारिया शामिल है। कायाकल्प की टीम ने सुबह 11 बजे पहुंची और शाम तक जिला चिकित्सालय की सभी वार्ड, यूनिट आदि का बारीकी से निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करेगी।

वहीं दोपहर तक टीम ने जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर ट्रामा, ट्राम सेंटर के विभिन्न वार्डाे का डॉ रजत दुबे द्वारा निरीक्षण किया गया। वहीं सौरव मंडवारिया द्वारा मेडिकल स्टोर, पंजीयन केंद्र, सोनोग्राफी वार्ड, महिला ओपीडी, आयुष्मान वार्ड, ब्लड टेस्ट वार्ड, एसएनसीयू वार्ड, डिलीवरी वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, आईसीयू, आदि का बारीकी से निरीक्षण किया।

वहीं चिकित्सकों की टीम द्वारा स्टाफ के सदस्यों और जिला चिकित्सालय के नर्स चिकित्सकों से भी आवश्यक जानकारी ली। मौजूद गार्ड से अग्निशमन यंत्र चलाने के बारे पूछा। इस दौरान उपचार रन मरीजों से भी टीम ने चर्चा की और आवश्यक जानकारी जुटाई। परीक्षण के दौरान यदि अच्छे अंक आते हैं तो एक और टीम आकर निरीक्षण करेगी। ताकि कायाकल्प के तहत जिला चिकित्सालय को पुरस्कार किया जा सकेगा।

वहीं कायाकल्प की टीम के निरीक्षण के पहले जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं चाक चौबंद की गई, नर्सिंग स्टाफ द्वारा ट्रामा सेंटर, मेटरनिटी वार्ड, लैब को फूलों और सुंदर रंगोली से सजाया गया। निरीक्षण के दौरान कायाकल्प की टीम के साथ सीएमएचओ डॉक्टर दिनेश प्रसाद , सिविल सर्जन डॉ महेंद्र पाटिल, डॉक्टर संगीता भारतीय, डॉक्टर मनीष यादव नर्सिंग स्टाफ आदि मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE