मंदसौर। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी द्वारा एशियन डेवलपमेंट बैंक के सहयोग से मंदसौर के नगरी में समूह जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। हर घर नल के माध्यम से शुद्ध जल पहॅुचाने के लिए नगरी के लिए 1.15 एमएलडी क्षमता के जलशोधन संयंत्र निर्मित किए जा रहे है। वहीं प्रत्येक घर को जल प्रदाय नेटवर्क से जोड़ने के लिए नगरी में 15.042 किलोमीटर का डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बिछाया जाना है। पाइप लाइन बिछाने के उपरांत सड़कों की मरम्मत का कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। गौरतलब है कि इस कार्य को मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कम्पनी की उज्जैन इकाई क्रियांवित कर रही है। पीआईयू स्तर पर व परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा समय समय पर निर्माण कार्य की समीक्षा भी की जा रही है।