BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 7:08 pm
REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने किया जीरन मण्‍डी का आकस्मिक निरीक्षण, लहसुन की नीलामी प्रक्रिया की व्यवस्था देख दिए आवश्यक निर्देश, बोले- उपज विक्रय के लिए आने वाले किसानों को कोई असुविधा ना हो, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की कृषि‍ उपज मण्‍डी में विक्रय के लिए आने वाले किसानों की सुविधाओं का पूरा ध्‍यान रखा जाए। उपज विक्रय में कोई असुविधा ना हो। किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम मिले इसका मण्‍डी प्रशासन विशेष ध्‍यान रखे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को जीरन उपमण्‍डी के निरीक्षण दौरान मण्‍डी सचिव उमेश बसेड़िया को दिए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि मण्‍डी परिसर में स्‍वीकृत कार्य तेजी से पूर्ण करवाएं। उन्‍होंने जीरन मण्‍डी के लहसुन शेड में जाकर लहसुन की नीलामी की प्रक्रिया का अवलोकन भी किया। नीलामी में लहसुन का विक्रय 17 हजार 800 रूपये के भाव से होना पाया गया। कलेक्‍टर ने मण्‍डी सचिव से मण्‍डी में विक्रय के लिए आने वाली सोयाबीन लहसुन एवं अन्‍य जींसो की दैनिक आवक, उनके भाव, आदि की जानकारी ली। कलेक्‍टर ने जीरन मंडी के परिसर से लगी अतिरिक्‍त जमीन का अवलोकन कर, मण्‍डी के विस्‍तार के लिए उपयोग करने का प्रस्‍ताव प्रस्‍तुत करने के निर्देश भी दिए। साथ ही मण्‍डी में स्‍वीकृत निर्माण कार्याे की जानकारी भी ली।

इस मौके पर एसडीएम डॉ.ममता खेडे, मण्‍डी सचिव उमेश बसेडिया एवं निरीक्षक अनिल सिह परिहार एवं मण्‍डी व्‍यापारीगण तथा बड़ी संख्‍या में किसान उपस्थित थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE