मंदसौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कपिल मेहता द्वारा जिले में नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर भ्रमण के लिये रवाना किया। नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 सितंबर को किया जाएगा। जिसके लिये प्रचार वाहन जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में जाकर लोक अदालत का प्रचार-प्रसार माइक व लाउड स्पीकर के माध्यम से करेगा।