नीमच। प्रदेश सहित मालवांचल में इस बार अच्छी बरसात हो रही हैं। नीमच जिले में भी गत वर्ष से ज्यादा बारिश हुई हैं। जिसके कारण हर्कियाखाल स्थित नीमच शहर का मुख्य पेयजल स्त्रोत जाजू सागर बांध लबालब भर गया हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण जाजूसागर बांध में पानी की आवक भी बढ़ रही हैं। जिसके फलस्वरूप आज शाम को जाजूसागर बांध की वेस्टवेयर से पानी छलक गया।
चादर चलने की खबर जैसे ही शहरवासियों को लगी तो सभी के चेहरे खिलखिला उठे।
नगर पालिका परिषद नीमच के मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ ने एक प्रेस नोट में बताया कि नीमच शहर की जनता को अब 10 सितंबर से 2 दिन की जगह एक दिन छोड़कर पेयजल वितरण किया जाएगा।