देवास। संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन उज्जैन संभाग राजीव निगम के निर्देशानुसार देवास जिले की नगरीय निकायों में पीएम स्वनिधि एवं स्वनिधि से समृद्धि योजना के अन्तर्गत पीएम स्ट्रीट वेंडर को मोबिलाइज करने, उनमें डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने और स्वनिधि से समृद्धि योजना का प्रचार-प्रसार करने के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण रवि भट्ट ने बताया कि कार्यशालाओं में निकाय क्षेत्राधिकार अन्तर्गत पथ विक्रेताओं के साथ साथ स्वयं सेवी संस्थाओं एवं बचत समूहों को प्रशिक्षित किया जाकर व्यवसाय करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी के तहत नगर परिषद नेमावर में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में हितग्राहियों को स्वयं सेवी संस्थाओं का निर्माण, संचालन और बचत का प्रशिक्षण दिया गया। स्वानिधि से समृद्धि योजना में आर्थिक रूप से लक्षित हितग्राहियों का सर्वेक्षण करने वाली संस्था आर.के. कंसल्टेंसी के प्रतिनिधि पर्व पौराणिक एवं हिमांशु गुप्ता ने संबोधन कर उपस्थित सभी नगरवासियों को शासन की महत्वकांशी योजना पीएम स्वनिधि एवं स्वनिधि से समृद्धि की प्रक्रियाओं से अवगत कराया।
कार्यशाला में नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णगोपाल अग्रवाल, उपाध्यक्ष ठा. राजपालसिंह तोमर, विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर, पार्षदगण संतोष सोनिया, शशि सचिन पांचाल, सुनीताविजय चौधरी, यश तोमर, जगदीश सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बलिराम मण्डलोई, उपयंत्री संतोष बागमोर, प्रभारी लेखापाल ओमप्रकाश यादव, योजना प्रभारी अजय बागोरे, नगर परिषद् कर्मचारी सूर्यनारायण व्यास, सौरभ पंचोली, नारायण व्यास, राजेश यादव, आनंद यादव, भूपेंद्र पटेल, देवेंद्र मांझी, गंभीर यादव, प्रकाश व्यास, प्रवीण खरसोदिया, सोनाली बसिया सहित हितग्राही एवं नगरवासी उपस्थित थे।