BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 6, 2024, 8:26 pm
BIG NEWS : सिविल सेवा (एमपीपीएससी) की तैयारी करने वाले एस्पिरेंट को कलेक्टर की सौगात, शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर दिया तोहफा, पढ़े खबर 

Share On:-

झाबुआ। शिक्षक के जीवन का मूल उद्देश्य उसके विद्यार्थियों को जीवन में नये मुकाम छूते हुए देखना है और इसी तारतम्य में शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना द्वारा अपनी ओर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले एस्पिरेंट को तोहफा भेंट किया है। कलेक्टर द्वारा पीएमश्री एक्सिलेंस कॉलेज की लाइब्रेरी को सिविल सेवा की परीक्षा के लिए आवश्यक रेफरेन्स बुक्स के सेट उपलब्ध कराये गये है, इसी के साथ कुछ किताबें एवं नोट्स दिल्ली से भी मंगवाये जा रहे है।
कलेक्टर नेहा मीना ने बताया कि हमारे जिले के विद्यार्थी बहुत ही मेहनती एवं उत्साही है सिविल सेवा की तैयारी में सही मार्गदर्शन मेहनत, दृढसंकल्प एवं धैर्य की आवश्यकता होती है। मुझे विश्वास है कि जिले के एस्पिरेंट को सही मार्गदर्शन एवं किताबे-नोट्स उपलब्ध कराने से जिले से चयनित विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
कलेक्टर द्वारा एक समिति का गठन कर मध्यप्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए माड्‌यूल भी तैयार करवाया गया है जो किताबों एवं नोट्स के साथ उपलब्ध कराया गया है एवं भविष्य में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा हेतु भी दिल्ली के कोचिंग संस्थानों से बात कर ऐसे प्रयास किये जायेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE