BREAKING NEWS
ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजयोग तपस्या कार्यक्रम में गूंजा शांति.. <<     'मालवा की द्वारका' में आस्था का सैलाब, भव्य कलश.. <<     KHABAR : मालवा की द्वारका में भक्ति का महासागर,.. <<     लिधौरा मारपीट मामले में लोधी समाज का.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट, 5.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पावटी में कांग्रेस पंचायत कमेटी का गठन,.. <<     छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़ा भंडाफोड़,.. <<     NEWS : आयकर विभाग में उत्साह के साथ मनाया गया.. <<     खरगोन में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ नीट.. <<     खरगोन में अकीदत और उत्साह के साथ मना हजरत.. <<     KHABAR : सनातन बोर्ड संरक्षण समिति बनाने की मांग,.. <<     दतिया में मोहर्रम की पांचवीं मजलिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 11:13 am
BIG NEWS : प्रदेश का रतलाम जिला और मजदूरों से भरी पिकअप, जब हुआ भयानक हादसा तो मची चीक पुकार तीन की दर्दनाक मौत, पॉच की हालत गंभीर, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप 60 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है। बताया जाता है कि हादसा पिकअप के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। घटना रावटी-धोलावाड़ के बीच सुबह 9 बजे हुई।


10 घायलों को रतलाम मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। बाकी 10 मामूली घायलों को रावटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।


मजदूरी करने रतलाम जा रहे थे
सभी मजदूर रावटी थाना क्षेत्र (सैलाना राजस्व तहसील क्षेत्र) धोलावाड़ के पास खेड़ी खुर्द ग्राम पंचायत रहने वाले हैं। पिकअप में सवार होकर 50 से ज्यादा लोग फसल कटाई के लिए रतलाम जा रहे थे। इसी दौरान खेड़ीकला गांव व धोलावाड़ डैम के पास घाट चढ़ते समय गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए। अचानक गाड़ी रिवर्स होकर खाई में पलट गई। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों को वाहन में से निकाला। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पांच एम्बुलेंस की मदद से घायलों को रतलाम मेडिकल अस्पताल और रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।


इनकी मौत हुई
लीला बाई पति गौतम, नानीबाई पति बिजली मीठा निवासी जुनवानिया व अजय पिता सुखराम खराड़ी निवासी हल्दूपाड़ा है। एक दो लोगों की मौके पर मौत हुई, जबकि तीसरी महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE