मनासा। कुकड़ेश्वर टप्पा के गांव चिकली ब्लॉक के किसान ने अपनी कृषि भूमि पर जाने का रास्ता बन्द करने की शिकायत काफी लंबे समय से की जा रही थी। नायब तहसीलदार टप्पा कुकड़ेश्वर ने भी पटवारी को रास्ता खुला करने का आदेश किया था। बावजूद कार्यवाही नही हो रही थी। जनसुनवाई में भी शिकायत की गई, साथ ही वाइस ऑफ एमपी पर भी समाचार प्रकाशित किया गया था, जिसका असर भी दिखा। दिनांक 05 सितंबर को एसडीएम के आदेश पर किसान अमीर चन्द मेघवाल की कृषि भूमि पर जाने का रास्ता खुलवा दिया गया। रास्ता बन्द होने को लेकर वाइस ऑफ एमपी ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।