BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 11:25 am
KHABAR : बिजली कंपनी के एमडी अमित तोमर ने किया जिले का दौरा, बोले- गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता संतुष्टि के लिए गंभीरता बरती जाए, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित तोमर ने शुक्रवार को झाबुआ शहर का दौरा किया। तोमर ने मीटर परीक्षण लेब में स्मार्ट मीटरों का परीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। जिले में उपभोक्ता सुविधाओं, आपूर्ति व्यवस्था, शिकायत निवारण और राजस्व संग्रहण इत्यादि विषयों पर अधीक्षण यंत्री डीएस चौहान से रिपोर्ट ली। 
तोमर ने जिले के अधिकारियों से कहा कि गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति की जाए, कृषि क्षेत्र के लिए दस घंटे एवं अन्य क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं के लिए चौबीस घंटे आपूर्ति हो। यदि कोई तकनीकी कठिनाई हो या नए कार्य के कारण बिजली बंद रखी जाए तो एसएमएस, वाट्सएप के माध्यम से समय पर सूचना प्रदान की जाए। इससे उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ेगी, उपभोक्ताओं में हमारे प्रति जिम्मेदारी का अहसास होगा। एमडी तोमर ने कहा कि सीएम हेल्प लाइन, 1912, ऊर्जस पर आने वाली शिकायतों का समय पर समाधान हो। राजस्व संग्रहण भी तय लक्ष्य के अनुरूप होना चाहिए। इस अवसर पर कार्यपालन यंत्रीद्वय महेंद्र पंवार और सुखदेव मंडलोई आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE