इन्दौर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित दो दिवसीय इन्दौर एवं उज्जैन प्रवास के मद्देनजर तैयारियों और प्रबंधों के संबंध में मुख्य सचिव वीरा राणा ने वीडियों कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ अधिकारीगण सहित इन्दौर संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता, कलेक्टर आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।