नीमच। द मशाल इंटरनेशनल स्कूल ने आज विद्यार्थियों को कैंट थाने का विजिट कराया। कैंट थाने के विजिट में फर्स्ट, सेकेंड व थर्ड क्लास के करीब 57 बच्चें मौजूद रहे। इन बच्चों ने कैंट थाने का विजिट कर पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। थाना परिसर में मौजूद अधिकारियों ने भी पुलिस किस तरह से काम करती है और थाने में आने वाले फरियादियों के लिए किस तरह की व्यवस्था रहती है सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदूओं से अवगत कराया। इस दौरान स्कूल स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी व पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।