नीमच। शहर में आज चारों तरफ गणेश चतुर्थी की धूम है। बाजार में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में लोगों की सर्वाधिक भीड़ देखी जा रही है। इसी भीड़ को नियंत्रित करने और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान भी एक्शन मोड में दिखाई दी।
यातायात थाना प्रभारी उर्मिला चौहान ने स्वयं कमल चौक पहुंचकर वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश दी। साथ ही मुख्य मार्ग पर खड़े वाहनों को भी हटवाया और यातायात सुगम कराया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए जानकारी दी की शहर के फव्वारा चौक, फ्रुट मंडी चौराहा, कमल चौक, विजय टॉकीज चौराहा, सीआरपीएफ रोड, मूलचंद मार्ग सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर पॉईंटस बनाए गए हैं। त्योहार पर आमजन को परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।