BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 1:45 pm
KHABAR : कलेक्टर ने किया ई-रिक्शा कलर कोडिंग का निरीक्षण, डबल शिफ्ट में चलेंगे ई-रिक्शा, कलेक्टर ने लिया जायजा, जल्द काम पूरा करने दिए निर्देश, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शहर में जल्द ही दो शिफ्ट में ई-रिक्शा का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए ई-रिक्शा की शिफ्ट के लिहाज से कलर कोडिंग की जा रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने फूलबाग पर चल रहे ई-रिक्शा कलर कोडिंग कार्य का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं ई-रिक्शा पर कलर कोडिंग कर रहे पेंटर्स को तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।


3150 ई-रिक्शा की कलर कोडिंग की गई
शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पुलिस एवं नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में चल रहे सभी ई-रिक्शा का पंजीयन कराया गया है। साथ ही सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार शहर में दो शिफ्टों में ई-रिक्शा चलाया जाना है। इसी कड़ी में ई-रिक्शों की कलर कोडिंग की जा रही है।


ई-रिक्शा के संचालन के पीले और नीले रंग की पट्टिका ई-रिक्शा पर बनाई जा रही है। शहर में तीन स्थानों गोला का मंदिर, फूलबाग एवं आमखो पर यह काम किया जा रहा है। अभी तक लगभग 3150 ई-रिक्शा की कलर कोडिंग की जा चुकी है।


कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
कलर कोडिंग कार्य को तेजी से करने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान ने फूलबाग पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कलर कोडिंग का कार्य कर रहे कर्मचारियों से बात की तथा उन्हें कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही ई-रिक्शा चालकों से कहा कि वे अपने रिक्शे पर निर्धारित पट्टिका अवश्य पेंट करवा लें, जिससे उन्हें ई-रिक्शा चलाने में कोई दिक्कत न आए।


दो शिफ्ट में चलेंगे ई-रिक्शा
शहर में ट्रैफिक को सुधारने व बेलगाम होते ई-रिक्शा वाहन चालकों को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए ई-रिक्शा को दो शिफ्ट में चलाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन यह निर्णय अमल में नहीं आ पा रहा था। हाल में हुई जिला सड़क यातायात सुरक्षा समिति की बैठक में कलर कोडिंग कर ई-रिक्शा को दो शिफ्ट में चलाने पर अमल करने की बात की गई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE