छतरपुर। जिला के खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिक्किम के पाक्योग में सेना के बाहन दुर्घटना में कटनी जिले के विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र हरदुआ कला निवासी प्रदीप पटेल को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
खजुराहो एयरपोर्ट पर शहीद प्रदीप पटेल का पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर एवं राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी गई तत्पश्चात उनके पार्थिव शरीर मध्य प्रदेश के पैतृक गांव अंतिम संस्कार के लिए सेना के बाहन से रवाना हुआ। इस अवसर पर डीआईजी ललित शाक्यवार, जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल, जिला पुलिस अधीक्षक अगम जैन, जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहर प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।