गरोठ। गांव बोलिया में मच्छरों से होने वाली बिमारियों से बचाव के लिए ग्राम पंचायत बोलिया द्वारा मच्छरों को खत्म करने के लिए डीडीटी दवा का छिड़काव करवाया। इस बारिश के मौसम मे मच्छरों की संख्या अधिक हो रहीं है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका है। इस बात को ध्यान में रखते हुए, ग्राम पंचायत बोलिया के सभी गली मौहल्ले में डीडीटी दवा का छिडकाव करके मच्छरों से निजात दिलाने के लिए छिड़काव कराया गया।
ग्राम पंचायत सचिव नन्दलाल व्यास द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत में डीडीटी दवा का छिड़काव करते हुए ग्राम पंचायत बोलिया की आबादी 12500 के लगभग ग्राम पंचायत में संजय नगर, शिक्षक कालोनी महाराणा प्रताप कालोनी, नई आबादी बस स्टेंड, गुर्जर मोहल्ला पाटीदार मोहल्ला हरिजन मोहल्ला सदर बाजार, माली मोहल्ला आदि अन्य सभी मोहल्ले में लगातार दिनांक 6 सितंबर एवं 07 सितंबर को, दो दिनों तक ग्राम पंचायत के सफाई कर्मचारीयो द्वारा पूरे बोलिया नगर में सभी 20 वार्ड आते हैं, समस्त पंचायत क्षेत्र में दवाई का छिड़काव कराया गया। इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत सरपंच चेनकुंवर मांगीलाल पाटीदार एवं उपसरपंच रणजीत सिंह परिहार, ग्राम पंचायत के समस्त पंचगणों ग्राम वासियों का अच्छा सहयोग रहा।