BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 2:44 pm
KHABAR : भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यक्रम, जिला अध्यक्ष बोले- अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्य करने वाला राजनीतिक दल है बीजेपी, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने सदस्यता अभियान के लिए किए जा रहे कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही मात्र एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को त्योहार के रूप में मनाकर आम जनता को इसमें शामिल करता है।


भाजपा का सदस्यता अभियान इसका उदाहरण है। सदस्यता अभियान को संगठन पर्व के रूप में प्रत्येक 6 वर्ष में इसी उत्साह के साथ मनाया जा सकता है। इस बार मिस्ड कॉल के साथ साथ विभिन्न डिजिटल माध्यमों से सदस्यता का यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग के लोगों को सदस्य बनने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ जुड़ा है।


विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में कोई व्यक्ति ऐसी किसी बैठक, कार्यक्रम में शामिल होता है तो उसे न तो राष्ट्रवाद सुनाई पड़ता है न ही देश भक्ति की भावना। हमारे संस्कार है कि हम अपने किसी भी कार्यक्रम को प्रारम्भ करने से पहले अपने राष्ट्र का नमन करते हैं।


भारतीय जनता पार्टी के इन्ही संस्कारों की वजह से आज करोड़ों लोग भाजपा के सदस्य हैं। मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि संगठन पर्व हमारे लिए एक त्योहार की तरह है। जिसमें प्रत्येक 6 वर्ष में हर कार्यकर्ता पूरी लगन से जुटता है। इस बार भी वरिष्ठों के मार्गदर्शन में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE