BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 4:11 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रीलिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए बैठक सम्पन्न, आवश्यक निर्देश भी दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार नीमच जिले में 14 सितम्बर, 2024 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न् विभागों के बकाया राशि वसूली के प्रीलिटिगेशन स्तर के प्रकरणों का भी अधिक से अधिक संख्या में निराकरण किया जावेगा।इसकेलिएशुक्रवार को विषेश न्यायाधीश /कोर्डिनेटर आलोक कुमार सक्सेना एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नज़मा बेगम द्वारा जिला वनमण्डलाधिकारी के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग से संबंधित प्रीलिटिगेशन स्तर के अधिक से अधिक संख्या में प्रकरण निराकरण के लिए  लोक अदालत में रखने तथा संबंधित पक्षकारों को शीघ्र सूचना-पत्र प्रेषित करने और प्रकरणों के निराकरण में नियमानुसार छूट देने के संबंध में अपने उच्च विभाग से सम्पर्क कर अधिक से अधिक संख्या में राशि वसूली के प्रकरणों का निराकरण करवाने का प्रयास करने के निर्देश दिए गये है। साथ ही  दी जाने वाली छूट के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने  हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।     

उल्लेखनीय है कि 14 सितम्बर 2024(शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय-नीमच सहित तहसील मुख्यालयों-मनासा, जावद एवं रामपुरा में भी किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE