नीमच। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत, विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर 10 सितंबर 2024, को रेडक्रॉस हॉल नीमच में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर मनोरोग विभाग, जिला चिकित्सालय नीमच द्वारा आत्महत्या रोकथाम विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई है, जिसमें 15 वर्ष से बड़े सभी स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को घर से ही पोस्टर बना कर लाना है। पंजीयन रेडक्रॉस हॉल में 10 सितम्बर को प्रातः 9 बजे तक कराना अनिवार्य होगा। प्रातः 9.30 बजे के पश्चात पंजीयन नहीं किये जावेंगे। पोस्टर प्रतियोगिता के बाद आत्महत्या रोकथाम कार्यक्रम-गेटकीपर्स पर चर्चा की जायेगी। तत्पश्चात् पुरस्कार वितरण किया जावेगा। सिविल सर्जन डॉ. महेन्द्र पाटिल, मानसिक रोकथाम कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. स्वाति वधवा ने आमजनों से कार्यक्रम का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।