गरोठ। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार को देवलोकगमन से राजनेताओं, प्रशासन से लेकर आम जन तक में शोक व्याप्त है। भारतीय किसान संघ गरोठ के कार्यकर्ता सीएम आवास उज्जैन पहुंच कर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। बाबा महाकाल से प्रार्थना की इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति परिवार को प्रदान करें और ईश्वर पवित्र आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।
संवेदना श्रद्धांजलि प्रकट करने उज्जैन निवास पर पहुंचे जिला मंत्री रामनिवास बैरागी ने बताया कि स्व पूनमचंद यादव एक जागरूक किसान थे। वे अपनी उपज बेचने कृषि उपज मण्डी इस उम्र में भी स्वयं ही जाते थे। ऐसा उनके बारे में पड़ा है जो की उन किसानों के लिए उदाहरण है जो अपनी उपज के मूल्य व वजन से समझौता करते है। उनसे प्रेरणा लेकर हमारे क्षेत्र के उन किसानों को भी जागरूक होना चाहिए जो अपनी उपज मंडी से बाहर ही औने पौने दाम पर बेचकर समझौता कर लेते हैं। ऐसे किसान स्वयं उनका नुकसान तो करते ही हैं साथ ही किसानों को भी मंडी के बजाय बाजार में उपज बेचने की पद्धति, आदत बना देते हैं। जबकि शासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से APMC मंडियों के निर्माण व संचालन में खर्च होता है। व इसलिए कि किसी भी किसान के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या लूट नहीं हो सके। किसान संघ के कार्यकर्ता किसानों को जागरूक करने का प्रयास निरंतर कर रहे हैं। जिससे किसान बाजार की बजाए मण्डी में ही खुद उपज को लेकर जाए तो किसानों के लिए अच्छा रहेगा। अपनी उपज के तोल मोल में किसी प्रकार का समझौता किसान को नहीं करना चाहिए।
श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना प्रकट करने जिला उपाध्यक्ष निहालचंद पाटीदार, जिला मंत्री रामनिवास बैरागी, जिला युवा प्रमुख सुरेश पाटीदार, तहसील अध्यक्ष सुल्तान सिंह राठौड़, किसान संघ के कार्यकर्ता देवी दयाल धाकड़ आदि उज्जैन पहुंचे।