BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 4:54 pm
KHABAR : ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव जल्द, मुख्य सचिव वीरा राणा की इस पद पर ताजपोशी तय,  सूचना आयुक्त के दस रिक्त पदों पर होगी नियुक्ति, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में सूचना आयुक्त के दस पदों के लिए 10 सितंबर को बैठक होनी है। प्रदेश में मुख्य सूचना आयुक्त और राज्य सूचना आयुक्त के दस पद रिक्त हैं। आईएएस, आईपीएस, रिटायर्ड जज, सामाजिक, राजनीतिक, पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखने वालों ने आवेदन किए हैं। जीएडी ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए फाइल सीएम सचिवालय को भेज दी है। इस बैठक में सूचना आयुक्तों के नाम पर फैसला होने की उम्मीद है।


वीरा राणा बन सकती हैं राज्य निर्वाचन आयुक्त
वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का इस महीने कार्यकाल भी समाप्त होने वाला है। बताया जा रहा है कि उन्हें राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया जा सकता है।कार्यकाल नहीं बढ़ा तो उनका राज्य निर्वाचन आयुक्त बनना तय है। 30 जून को राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कार्यकाल खत्म हो चुका है। 
राज्य सरकार ने आयुक्त सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया है। नए आयुक्त की नियुक्ति होने के साथ आयुक्त बसंत प्रताप सिंह का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। 


30 सितंबर को रिटायर हो रही हैं वीरा राणा
वहीं, 30 सितम्बर को मुख्य सचिव वीरा राणा रिटायर हो रहीं हैं। चर्चा है कि उन्हें एक्सटेंशन दिया जा सकता है। लेकिन एक्सटेंशन नहीं मिला तो वीरा राणा की ताजपोशी राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर होना तय माना जा रहा है।


विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन की तलाश
वर्तमान चेयरमैन एसपीएस परिहार का कार्यकाल 2 जनवरी को समाप्त रहा है। जिसके बाद ऊर्जा विभाग ने नियामक आयोग के नए चेयरमैन की तलाश शुरू कर दी है। विभाग ने प्रशासनिक और ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले एक्सपर्ट्स के आवेदन बुलाए हैं। आवेदन 17 सितम्बर तक स्वीकार किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE