BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 5:44 pm
KHABAR : पोषण माह अभियान अंतर्गत खंड स्तरीय कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मौसमी सब्जियों से निर्मित व्यंजनों की लगाई प्रदर्शनी, पढ़े खबर    

Share On:-

धार। प्रियंक मिश्रा के निर्देशन में पोषण माह अभियान एक सितम्बर से 30 सितम्बर पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को बाल विकास परियोजना कुक्षी के ग्राम ढोलिया के सेक्टर भवन, चिकली-जोबट रोड पर खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना कुक्षी के सेक्टर ढोलिया की समस्त कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा पोषण माह अंतर्गत गतिविधि का आयोजन किया जाकर व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें क्षेत्रान्तर्गत उर्पाजित होने वाली मौसमी सब्जियों से निर्मित व्यंजन तथा विभाग द्वारा उपलब्ध करवाये जा रहे टीएचआर से विभिन्न व्यंजन बनाये जाकर प्रदर्शनी में रखे गये। इसी प्रकार क्षेत्रान्तर्गत मौसमी फलों आदि की भी प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान समस्त कार्यकर्ता/सहायिकाओं द्वारा अपने-अपने द्वारा बनाये गये व्यंजनों के बारे में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को विस्तृत से बताया गया एवं ऐसे पोषाहार गृहण करने से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया। कार्य्रक्रम अंतर्गत सेम एवं मेम (अतिकुपोषित बच्चों) का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण अंतर्गत सिविल अस्पताल कुक्षी से डॉ अलावा अपने स्टॉफ मीना यादव, एएनएम सीएचओ मंजुला मंडलोई ने बच्चों को अलबेन्दा झोल टेबल, मल्टीविटामी सिरप, एमोक्सीलिनी सिरप, विटामिन ए के सिरप व फोलिक एसिड की टेबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पोषण अंतर्गत होने वाली प्रतिदिन की गतिविधियों के आयोजन के बारे में समस्त कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं एवं उपस्थित गर्भवती/धात्रीमाताओ को मेलेट्स (मोटे अनाज) एवं मौसमी फल, सब्जियों आदि के सेवन के बारे में समझाया गया । बताया गया कि यह अभियान 30 सितम्बर तक प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों आयोजित की जाना है। 
कार्यक्रम के अंत में मंजुला बघेल परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कुक्षी द्वारा आभार प्रदर्षन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष जनपद पंचायत कुक्षी छगनसिंह बघेल, सरपंच ग्राम पंचायत ढोलिया कला बघेल अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE