नरसिहंपुर। कलेक्टर शीतला पटले ने कहा कि राजस्व महाअभियान 2.0 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश सहित जिले में 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलाया गया। राजस्व महाअभियान के अंतर्गत नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरूस्ती, नक्शा अद्यतन, समग्र ई- केवायसी के लंबित प्रकरणों का निराकरण किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्व महाअभियान 2.0 के अंतर्गत 29 अगस्त तक जिले में 99.81 प्रतिशत एक हजार 50 नामांतरण, शतप्रतिशत 159 बंटवारा, 41 हजार 206 नक्शा अद्यतन और 43.31 प्रतिशत एक लाख 98 हजार 958 समग्र ई- केवायसी की जा चुकी है।
अभियान के अंतर्गत 29 अगस्त तक नामांतरण के एक हजार 50 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इनमें तहसील तेंदूखेड़ा के अंतर्गत 167, सांईखेड़ा के अंतर्गत 86, गाडरवारा के अंतर्गत 326, करेली के अंतर्गत 156, नरसिंहपुर के अंतर्गत 196 और गोटेगांव के अंतर्गत 119 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इसके अलावा बंटवारा के तहत तहसील करेली में 24, गोटेगांव में 12, तेंदूखेड़ा में 22, नरसिंहपुर में 24, सांईखेड़ा में 26 और गाडरवारा में 51 शतप्रतिशत 159 बंटवारा के प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इसके साथ- साथ नक्शा अद्यतन के तहत तहसील नरसिंहपुर में 8 हजार 652, तेंदूखेड़ा में 6 हजार 193, करेली में 4 हजार 751, सांईखेड़ा में 4 हजार 652, गाडरवारा में 11 हजार 257 और गोटेगांव में 5 हजार 701 सहित कुल जिले में 41 हजार 206 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है।
राजस्व अभियान के तहत एक लाख 98 हजार 958 नागरिकों की समग्र ई- केवायसी का कार्य किया जा चुका है। तहसील सांईखेड़ा में 25 हजार 670, नरसिंहपुर में 40 हजार 287, करेली में 32 हजार 838, तेंदूखेड़ा में 22 हजार 401, गोटेगांव में 29 हजार 413 और गाडरवारा में 48 हजार 349 लोगों की समग्र ई- केवायसी का कार्य किया जा चुका है।