BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 7:18 pm
KHABAR : एमपी के डॉक्टरी की पढ़ाई के मॉडल को लागू करेगी राजस्थान सरकार, हिंदी मेडिकल एजुकेशन को समझेगा दल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की हिंदी भाषा में पढ़ाई अन्य राज्यों के लिए भी विचार मंथन का विषय बन गई है। भारी विवादों के बाद शुरू हुए हिंदी में मेडिकल एजुकेशन को समझने के लिए राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने राजधानी में आमद दर्ज कराई है। राजस्थान स्वास्थ्य विभाग का यह दल हिंदी मेडिकल एजुकेशन को समझेगा। साथ ही एक प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भी भेजेगा।


गांधी मेडिकल कॉलेज के अफसरों ने बताया कि कई प्रदेशों से हिंदी मेडिकल एजुकेशन को लेकर पत्राचार हुआ। इसमें सबसे ज्यादा रुचि राजस्थान सरकार ने दिखाई। करीब एक दर्जन पत्राचार के बाद दल हिंदी में चिकित्सा शिक्षा की नीति और पाठ्यक्रम का समझा जा रहा है। दल में राजस्थान स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत मारवाड़ चिकित्सा यूनिवर्सिटी और राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोटा के चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। 


डेलीगेशन सदस्यों ने हिंदी पाठ्यक्रम, किताब, नोट्स और छात्र-छात्राओं से भी चर्चा की है। बायोकेमिस्ट्री, मेडिसिन, न्यूरोलॉजी, सर्जरी,पैथोलॉजी, गायनिक, यूरोलॉजी और फिजियोलॉजी समेत अन्य डिपार्टमेंट की जानकारी ली गई। बता दें कि एमपी में फिलहाल हिंदी मेडिकल एजुकेशन को लेकर सभी सेमेस्टर के पाठ्यक्रम हिंदी भाषा में फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE