BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 7:29 pm
KHABAR : खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज (ज्वार एवं बाजरा) की खरीदी के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, पढ़े खबर 

Share On:-

नरसिहंपुर। खरीफ विपणन मौसम 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटे अनाज (ज्वार एवं बाजरा) की खरीदी के लिए किसान पंजीयन का कार्य ई- उपार्जन पोर्टल पर 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2024 तक किया जाना है। कलेक्टर शीतला पटले के निर्देशानुसार पंजीयन अवधि के दौरान पंजीयन प्रक्रिया में पंजीयन संस्थाओं एवं कृषकों को आने वाली समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

यह नियंत्रण कक्ष जिला प्रबंधक मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पाेरेशन कार्यालय में, जिसका मोबाइल नम्बर 9340226174 और महा प्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित कार्यालय में, जिसका मोबाइल नम्बर 8989077892 है। जिले के कृषक एवं पंजीयन संस्थायें पंजीयन संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उपरोक्त दूरभाष पर प्रातरू 10.30 बजे से सांय 6 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं और समस्या का त्वरित निराकरण प्राप्त कर सकते हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नियंत्रण कक्ष में एक कर्मचारी की ड्यूटी लगायेंगे, जो एक रजिस्टर संधारित कर उसमें प्रतिनिधि सम्पर्क करने वाले कृषक का नाम, पता, मोबाइल नम्बर, समस्या का विवरण और निराकरण दर्ज करेगा। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE