BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 7:34 pm
REPORT : जिले में 12.4 हजार मैट्रिक टन से अधिक उर्वरक उपलब्ध, हर किसान को मांग और जरूरत के अनुसार मिलेगा उर्वरक, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। जिले मे खरीफ सीजन मे किसानों के लिए उर्वरक का जिले मे पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। जिले की सहकारी समितियों, विपणन संघ, एमपी एग्रो और निजी विक्रेताओं को मिलाकर 12 हजार 427 मीट्रिक टन रासायनिक उर्वरक की उपलब्धता मौजूद है। किसानों को उनकी मांग और जरूरत के मुताबिक पर्याप्त उर्वरक दिया जाएगा।
इस संबंध मे उपसंचालक कृषि मनीष मिश्रा ने बताया कि जिले में सर्वाधिक मात्रा मे 5 हजार 566 मीट्रिक टन यूरिया, एस.एस.पी उर्वरक 3 हजार 581 मीट्रिक टन के अलावा डी.ए.पी उर्वरक 1 हजार 510 मीट्रिक टन और एनपीके रासायनिक उर्वरक 1 हजार 769 मीट्रिक टन उपलब्ध है।          
उपसंचालक कृषि मनीष मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी अनुसार जिले के डबल लॉक केन्द्र कटनी एवं बहोरीबंद में 1861 मीट्रिक टन यूरिया, 611 मीट्रिक टन डीएपी, 551.5 मीट्रिक टन एन.पीके और 14.8 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। इसी तरह एम.पी एग्रो कटनी और बरही में में 83.02 मीट्रिक टन यूरिया, 88.70 मीट्रिक टन डीएपी, 112.5 मीट्रिक टन एनपीके तथा 43.25 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। जबकि निजी विक्रेताओं के पास 2692 मीट्रिक टन यूरिया, एस.एस.पी उर्वरक 2591 मीट्रिक टन के अलावा डी.ए.पी उर्वरक 485 मीट्रिक टन और एनपीके रासायनिक उर्वरक 562 मीट्रिक टन उपलब्ध है।          
प्राथमिक सहकारी समिति मर्यादित घंटाघर एवं कटनी में 93.24 मीट्रिक टन यूरिया, 75.7 मीट्रिक टन डीएपी, 73.87 मीट्रिक टन एन.पीके और 47.5 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। वहीं किसान विपणन सहकारी समिति बड़वारा और रीठी में 10.55 मीट्रिक टन यूरिया और 37.5 मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है।जबकि प्राथमिक विपणन सहकारी समिति उमरियापान मे 86.4 मीट्रिक टन यूरिया, 2.5 मीट्रिक टन डीएपी, 32 मीट्रिक टन उपलब्ध है।          
इसी तरह जिले के 54 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियो के पास 739.76 मीट्रिक टन यूरिया, एस.एस.पी उर्वरक 848 मीट्रिक टन और के अलावा डी.ए.पी उर्वरक 248.51 मीट्रिक टन और एनपीके रासायनिक उर्वरक 437.58 मीट्रिक टन उपलब्ध है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE