कटनी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी एवं सेवा निवृत्त कर्नल डॉ शास्त्री प्रसाद त्रिपाठी ने जिले के समस्त सैनिकों एवं विधवाओं से आग्रह किया गया है कि अगर उनकी कोई भी शिकायत या समस्याएं जिला प्रशासन के किसी भी विभाग में लंबित है और उनका निराकरण नहीं हो पा रहा हैतो उक्त प्रकरण की विस्तृत जानकारी आवेदन के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कटनी में प्रेषित करें। जिससे कि उन शिकायतों और समस्याओं के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क किया जा सके। इस हेतु अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय कटनी के दूरभाष नंबर 07622-223144 पर संपर्क किया जा सकता है।