कटनी। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के प्राचार्य नरेन्द्र बरखेड़कर ने बताया कि प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु दो चरणों मे सीएलसी काउंसलिंग की जायेगी। जिसमें प्रथम चरण की काउंसलिंग मंगलवार 10 सितंबर को संस्था में 10ः30 बजे होगी। इस हेतु छात्र निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश के लिए dte.mponline.gov.in पर सीएलसी हेतु पंजीयन 5 सितंबर से 8 सितंबर तक करना आवश्यक होगा।प्रथम चरण के उपरांत रिक्त बची सीटों पर द्वितीय चरण में 15 सितंबर को संस्था में 10ः30 बजे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते हैं। द्वितीय चरण की कॉलेज लेवल काउंसलिंग सीएलसी के लिए 11 सितंबर से 15 सितंबर 2024 तक dte.mponline.gov.in पर सीएलसी हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।