टीकमगढ़। एसडीएम टीकमगढ़ संजय दुबे की उपस्थिति में आज ग्राम बजरंग खेरा ब्लॉक टीकमगढ़ ग्रामीण में पोषण माह अंतर्गत स्थानीय खाद्य विविधता की पहचान के आधार पर पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम दुबे द्वारा बच्चांे और स्थानीय महिलाओं को बुंदेलखंड के मोटे अनाज जैसे बाजरा, ज्वार, रागी, मक्का इसके अलावा महुआ, चीना के उपयोग के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही उन्होंने बताया कि शरीर के लिए स्वास्थ्य वर्धक है तभी इन सभी को व्रत और त्योहार से जोड़कर चर्चा की गई।
तत्पश्चात एसडीएम दुबे द्वारा पोषण वाटिका अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।