BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 8:07 pm
KHABAR : परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवाप्रदाताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को किया पुरस्कृत, पढ़े खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं आईपास डव्लपमेंट फाउण्डेशन के तकनीकी सहयोग से सीएमएचओ कार्यालय में परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक और परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2023-24 में जिलों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवाप्रदाताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को पुरस्कृत किया गया।
परिवार कल्याण कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ केएम वरुण द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान सभी को निर्देशित किया कि नियमित रूप से परिवार कल्याण कार्यक्रम की मासिक बैठक करें एवं आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें एवं अस्थाई परिवार नियोजन गर्भनिरोधक साधनों की जन समुदाय तक पहुंच व उनके उपयोग को बढ़ावा मिला है, जिससे नवदंपत्ति पहले बच्चे में 2 साल का अंतर एवं एक बच्चे के बाद 3 साल का अंतराल रख रहे हैं।    
कार्यक्रम में अस्थाई परिवार नियोजन साधनों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु आशा कार्यकर्ता द्वारा हितग्राहियों को बास्केट ऑफ च्वाईस के आधार पर सलाह एवं अस्थाई परिवार नियोजन साधनों जैसे अंतरा इंजेक्शन की सेवायें लेने की सलाह एवं शादी के दो वर्ष बाद पहला बच्चा तथा पहले व दूसरे बच्चे के बीच 3 साल का अंतराल रखने पर समझाईश देने पर 6 आशाओं को पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ-साथ चिन्हित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (हैल्थ एण्ड वैलनेस सेण्टर) पर पदस्थ 3 कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के 3 मेडिकल ऑफिसर एवम नर्सिंग ऑफिसर द्वारा हितग्राहियों को दी गई अंतरा इंजेक्शन सेवा, पीपीआईयूसीडी की सेवायें एवं परिवार कल्याण की सामग्री की मांग व आपूर्ति हेतु एफपीएलएमआईएस साफ्टवेयर के उपयोग किये जाने पर सम्मानित किया गया।
अस्थाई गर्भनिरोधक साधन जैसे नवीन गर्भनिरोधक अंतरा इंजेक्शन की सेवायें के साथ-साथ एफपीएलएमआईएस साफ्टवेयर में सामग्री की मांग व आपूर्ति में किये गये उत्कृष्ट कार्य संपादित करने में सीएचओ एचडब्ल्यूसी रामनगर दीपक पुरोहित, एचडब्ल्यूसी लमेरा जितेंद्र लोधी एवं एचडब्ल्यूसी कुवारपुरा रामदेवी कुर्मी को सम्मानित किया गया। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बुदेरा, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जेरूवा और प्रथमिक स्वास्थ केंद्र हटा के मेडिकल ऑफिसर एवं नर्सिंग ऑफिसर को भी सम्मानित किया गया।
मैदानी स्तर पर हितग्राहियों तक अस्थाई गर्भनिरोधक साधनों की उपलब्धता एवं गर्भनिरोधक के उपयोग की समझाईश के साथ-साथ हितग्राहियों को एवं शादी के दो वर्ष बाद पहला बच्चा तथा पहले व दूसरे बच्चे के बीच 3 साल का अंतराल पर उत्कृष्ट कार्य करने पर कुल 6 आशा कार्यकर्ता संध्या गौतमकृगांव चेली ब्लॉक बल्देवगढ़, अंजना तिवारी गांव खर्राे ब्लॉक पलेरा, आशा कुशवाहा गांव भेलसी ब्लॉक बल्देवगढ़ , ऊषा तिवारी गांव गोरा, पृथ्वीपुर, द्रोप्ति केवट गांव मस्तापुर ब्लॉक जतारा एवं अनिता नायक गांव सिमरा खुर्द, ब्लॉक पलेरा को सम्मानित कि गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शोभाराम रोशन, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. केएम वरुण, संभागीय समन्वयक कपिल चौबे, जिला मीडिया अधिकारी, आईपास डव्लपमेंट फाउण्डेशन के संजय कुमार, प्रबल त्रिपाठी डीसीएम और बीएमओ,बीसीएम, बीपीएम, बीईई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE