टीकमगढ़। राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम अंतर्गत आज आंगनबाड़ी केंद्र रानीगंज में बालिका जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम अंतर्गत साप्ताहिक थीम अनुसार पूरक पोषण आहार, माहवारी स्वच्छता, व विशेष स्तनपान विषयों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ चर्चा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नवीन जन्मे बालिकाओं की माताओं को स्वास्थय एवं पोषण के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म से संबंधित विषय में चर्चा की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही बालिका जन्मोत्सव के अवसर पर 6 माह पूर्ण करने वाले सभी बालकों का जन्मदिवस मनाता गया व पूरक पोषण आहार, सही विधि की समझाइश भी दी गई।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती ऋजुता चौहान, गांव की महिला सरपंच श्रीमती मक्खन देवी अहिरवार, अन्य जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण, परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।