BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 7, 2024, 8:14 pm
KHABAR : पीजी कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किया पौधारोपण, छात्रों को उत्कृष्ट कार्य के लिये सर्टिफिकेट और पुरस्कार प्रदान कर किया सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय तथा पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) पर्यावरण विभाग, मध्य प्रदेश शासन भोपाल के प्रायोजन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ के इको क्लब द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ इन्द्रजीत जैन के मार्गदर्शन में आज महाविद्यालय में स्थित विद्या वन में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इसके तहत फलदायी पेड़ों जैसे आम, जामुन,आंवला,कटहल,कैथा,नीबू आदि के कुल 32 पेड़ों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन भागीदारी अध्यक्ष प्रमोद खरे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद प्रतिनिधि देवेंद्र नापित, विज्ञान भारती संगठन मंत्री एवं स्वावलंबी भारत अभियान संयोजक प्रजातंत्र गंगेले उपस्थित रहे।
पौधारोपण के उपरांत सभी विद्यार्थियों को उनके द्वारा लगाए गए पेड़ों के लिए उन्हें अतिथियों के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। जन भागीदारी अध्यक्ष प्रमोद खरे ने अपने उद्बबोधन में प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन क्यों आवश्यक है विषय पर अपने विचार रखें। देवेंद्र नापित ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कि उन्होंने जिन वृक्षों को लगाया है वह उनकी देखभाल अपने परिवार के सदस्यों की तरह करेंगे। प्रजातंत्र गंगेले ने विद्यार्थियों को कार्बन क्रेडिट का महत्व समझाया एवं जोर देकर कहा कि हमें स्वदेशी चीजों को अपनाना चाहिए। भारत की संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण समाहित है हमें अपनी जड़ों की ओर लौटना चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ एबी खरे, डॉ केसी जैन, डॉ शशि प्रभा जैन, डॉ इंद्रपाल सिंह गहरवार, डॉ विजय सिंह शाक्य एवं सहायक प्राध्यापक डॉ रूपेश लोहारिया डॉक्टर हरिमोहन राय, डॉ मुकेश कुमार अहिरवार, डॉ धनीराम अहिरवार, डॉ राम मनोहर अहिरवार, निपेंद्र कारपेंटर, अनिल झा एवं बृहद संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अगली श्रृंखला में महाविद्यालय की रेड रिबन क्लब इकाई के द्वारा विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन इको क्लब एवं रेड रिबन क्लब की प्रभारी डॉ आस्था द्विवेदी, डॉ सुमित बनर्जी एवं डॉ रजनी राय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र शिवेन्द्र अहिरवार, योगेश रैकवार, अवधेश, खुशी तिवारी, ईशा बिरथरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस कार्यक्रम में इको क्लब एवं रेड रिबन क्लब के पूर्व छात्रों को  भाव भीनी विदाई दी गई तथा नवीन छात्र कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर पूजा सोनी, शुभी जैन, अविनेश गौतम, निशा सिह, शिवानी सिंह अशोक अहिरवार को इको क्लब  गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान देने हेतु पुरस्कृत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा पौधों की सुरक्षा व संवर्धन की शपथ भी ली गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE