BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2024, 10:39 am
BIG NEWS : प्रदेश में गणपति बप्पा के जयकारें, सीएम मोहन आज इंदौर के विकास पर करेंगे मंथन, खंडवा, हरदा और उज्जैन भी जाएंगे मुख्यमंत्री, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में शनिवार को गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा की धूम देखने को मिली। शहरवासी, मोहल्लेवासी और घरों में शुभ मुहूर्त पर गणेश जी को विराजित किया। भगवान की प्रतिमा को विराजित करने के लिए ढोल नगाड़ो से ले जाते नजर आए। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारें लगाए गए।

 

सीएम डॉ मोहन के आज के कार्यक्रम
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री आज इंदौर के विकास पर मंथन करेंगे। सीएम ने सुबह 10.30 बजे इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बैठक बुलाई है। वे जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की बैठक करेंगे। इस मीटिंग में इंदौर के विकास के खाके पर मंथन होगा। सीएम डॉ मोहन के पास इंदौर जिले का प्रभार है।


बैठक के बाद मुख्यमंत्री खंडवा जिले के ग्राम खालवा पहुंचेंगे। इसके बाद हरदा जिले के ग्राम खुदिया मकड़ाई जाएंगे। जहां वे मंत्री विजय शाह के बड़े भाई स्व. अजय शाह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे शाम 4: 30 बजे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। पिता पूनमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करने आने वालों से मुलाकात करेंगे।


मुख्यमंत्री का खंडवा दौरा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज खंडवा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 1 बजे खालवा पहुंचेंगे। जहां खालवा में जनजाति छात्र प्रोत्साहन व सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम के साथ कैबिनेट मंत्री विजय शाह भी मौजूद रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE