मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन एवं संचालनालय आयुष भोपाल के आदेशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला आयुष विभाग मन्दसौर द्वारा जिले के 24 आयुष्मान आरोग्य हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्धावस्था (जरावस्था) शिविर का आयोजन किया गया।
जिला आयुष अधिकारी डॉ कमलेश धनोतिया द्वारा बताया गया कि शिविर में उपस्थित हुए वृद्धजनों के रोगांे का उपचार कर स्वास्थ्य संबंधित काउंसिलिंग एवं निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही योगाआसन, स्वस्थ दिनचर्या, मौसमी बीमारियों, आहार विहार और विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। पूरे जिले में आयोजित इन शिविरो में लगभग 5000 रोगियों को उपचार परामर्श दिया। जिसमें पुरूष वृद्धजनों की संख्या 1259 तथा महिला वृद्धजनों की संख्या 1133 कुल वृद्धजन लाभार्थियों की 2392 है।