मंदसौर। महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मन्दसौर में राष्ट्रीय पोषण माह अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वाति तिवारी, जिला समन्वयक ममता खिची एवं शिक्षा विभाग प्राचार्य केसी सोलंकी, हामिद खान जैदी, रेणुका, सुरेश चंद्र बोराना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से नीतू माथुर, जिला समन्वयक हेमिता भट्ट केमिस्ट उपस्थित थे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वाति तिवारी द्वारा बालिकाओं को एनीमिया एवं माहवारी स्वच्छता के बारे में बताया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल को स्वच्छ करने और स्वच्छ जल के परीक्षण की विधि बताई गई। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रंगोली बनाकर पोषण जागरूकता हेतु संदेश दिया एवं टीएचआर द्वारा बनाए गए। विविध व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। जिला समन्वयक ममता खींची द्वारा किशोरी बालिकाओं से एनीमिया और पोषण से संबंधित प्रश्नोत्तरी की गई। सही उत्तर देने वाले बालिकाओं को पुरस्कार स्वरूप प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम के अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।