BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2024, 11:56 am
BIG NEWS : ​​महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को खजुराहो, चंदेरी, राजबाड़ा घुमाएंगे ​​​​​​​प्रिंसिपल, ​​​​​​उच्च शिक्षा विभाग ने यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार, प्राचार्यों से कहा- विजिट का वार्षिक कैलेंडर बनाएं, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। प्रदेश के विश्वविद्यालयों, काॅलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को सरकारी खर्च पर खजुराहो, सांची, चंदेरी, राजवाड़ा इंदौर के साथ राज्य और जिला स्तरीय संग्रहालयों की विजिट कराई जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए जनभागीदारी मद से राशि खर्च करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। साथ ही काॅलेज, विश्वविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में शामिल करने के लिए उन स्थलों की सूची भी भेजी है, जहां इन्हें विजिट कराया जा सकता है।
प्रदेश के काॅलेज स्टूडेंट्स को राज्य सरकार पुरातात्विक महत्व के स्थलों की विजिट कराएगी। इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों और शासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर विजिट के लिए वार्षिक कैलेंडर तैयार करने को कहा गया है। उच्च शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री द्वारा काॅलेज स्टूडेंट्स को संस्कृति और पुरातत्व के महत्व वाले स्थलों का दौरा कराने और उन्हें संस्कृति से परिचय कराने के निर्देश देने के बाद इसके लिए निर्देशित किया है।
विभाग ने कहा है कि प्रदेश के महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं को पुरातत्व संग्रहालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाना है। इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थी अपनी विरासत और सांस्कृतिक चेतना से अवगत होंगे और प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर मौजूद पुरातात्विक स्थलों के बारे में उनकी जानकारी बढ़ेगी।
इसलिए पुरातत्व संग्रहालयों के शैक्षणिक भ्रमण की कार्ययोजना महाविद्यालय के वार्षिक कैलेंडर में शामिल किया जाए। इसके लिए पहले जिले के पुरातत्व विभाग के अधिकारियों के साथ कोआर्डिनेट किया जाए। इन विजिट पर जो भी खर्च आएगा वह महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के बजट से खर्च किया जा सकेगा।

राज्य स्तर पर ये संग्रहालय-
राज्य संग्रहालय, भोपाल
केंद्रीय संग्रहालय, इंदौर
रानी दुर्गावती संग्रहालय, जबलपुर
गूजरी महल संग्रहालय, ग्वालियर
महाराजा छत्रसाल संग्रहालय, धुबेला जिला छतरपुर
तुलसी संग्रहालय रामवन, जिला सतना
त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय, उज्जैन

जिला स्तरीय संग्रहालय-
जिला पुरातत्व संग्रहालय, विदिशा
जिला पुरातत्व संग्रहालय, शहडोल
जिला पुरातत्व संग्रहालय, रीवा
जिला पुरातत्व संग्रहालय, मंडला
जिला पुरातत्व संग्रहालय, नर्मदापुरम
जिला पुरातत्व संग्रहालय, राजगढ़
जिला पुरातत्व संग्रहालय, धार
यशोधर्मन पुरातत्व संग्रहालय, मंदसौर
पुरातत्व संग्रहालय जहांगीर महल ओरछा जिला निवाड़ी
जिला पुरातत्व संग्रहालय, सागर
जिला पुरातत्व संग्रहालय, दमोह
जिला पुरातत्व संग्रहालय, देवास
जिला पुरातत्व संग्रहालय कसरावद, खरगोन
जिला पुरातत्व संग्रहालय, पन्ना

स्थानीय संग्रहालय-
स्थानीय संग्रहालय भानपुरा, मंदसौर
छप्पन महल संग्रहालय मांडू, धार
गंधर्व पुरी संग्रहालय, देवास
स्थानीय संग्रहालय, पिछोर जिला ग्वालियर
स्थानीय संग्रहालय, चंदेरी जिला अशोकनगर
स्थानीय संग्रहालय, आशापुरी रायसेन
स्थानीय संग्रहालय महेश्वर जिला खरगोन
स्थानीय संग्रहालय मोहन्द्रा जिला पन्ना
स्थानीय संग्रहालय कुंडेश्वर जिला टीकमगढ़

स्थल संग्रहालय-
गौरी सोमनाथ परिसर संग्रहालय ओंकारेश्वर जिला खंडवा
गोलघर भोपाल
राजवाड़ा इंदौर
सलकनपुर इटारसी जिला सीहोर
हिंगलाजगढ़ दुर्ग मंदसौर

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संग्रहालय-
सांची
खजुराहो
ग्वालियर
चंदेरी
शिवपुरी

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE