BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2024, 11:57 am
KHABAR : जिले में ‘‘आत्मा‘‘ अंतर्गत सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार वर्ष 2023-24 के लिए आवेदन आमंत्रित, सितंबर माह की इस तारीख तक उठा सकते हैं फायदा, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम ‘‘आत्मा‘‘ अंतर्गत सर्वाेत्तम कृषक समूह एवं सर्वाेत्तम कृषक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि अभियांत्रिकी एवं मत्स्य में पुरस्कार के लिए आवेदन 20 सितम्बर तक आमंत्रित किये गये है।

परियोजना संचालक आत्मा मथुरालाल सोलंकी ने बताया की जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक समूह, जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार एवं विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरस्कार निर्धारित आवेदन फार्म विकासखंड के ब्‍लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर/असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा), ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं संबंधित विभाग से प्राप्त कर सकते है। साथ ही वर्ष 2023-24 पुरस्कार के लिए कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर इच्छुक कृषकों से पुरस्कार के लिए बंद लिफाफे में प्रविष्टि विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर/असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा) को 20 सितम्बर तक प्रस्तुत करें।

परियोजना संचालक आत्मा मथुरालाल सोलंकी ने बताया की विकासखंड स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार (प्रत्येक विकासखंड से पांच कृषक) के लिए 10 हजार रूपये की राशि, जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार (जिले से पांच कृषक, कृषि एवं अनुशांगिक क्षेत्र में) 25 हजार रूपये, राज्य स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 50 हजार रूपये की राशि निर्धारित की गई है तथा जिला स्तरीय सर्वाेत्तम कृषक समूह पुरस्कार (जिले से पांच कृषक समूह कृषि एवं अनुशांगिक क्षेत्र में) के लिए 20 हजार रूपये की राशि निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिये विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी/ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा)/ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE