BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2024, 12:41 pm
KHABAR : तहसीलदार बिछिया दिनेश वरकड़े ने केवलारी में आयोजित आरोग्यम शिविर का किया निरीक्षण, प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंडला। तहसीलदार बिछिया दिनेश वरकड़े ने शनिवार को ग्राम पंचायत केवलारी विकासखंड बिछिया में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोग्यम मंडला शिविर का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। जिससे आयोजित शिविर का लाभ अधिक से अधिक हितग्राही और नागरिकों को मिल सके। उन्होंने शिविर में आने वाले नागरिकों का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण, लेब जांच, स्वास्थ्य परामर्श सहित आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। जिससे इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। आयोजित शिविरों की मॉनिटरिंग करने के लिए सेक्टर ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, सीएचओ, एएनएम, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे आरोग्यम मंडला जन स्वास्थ्य शिविर का लाभ अधिक से अधिक हितग्राही व नागरिक उठा सकें। इस अवसर पर जिला जनपद और स्थानीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE