BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2024, 1:20 pm
BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई की व्यवस्थाओं में बदलाव, अब यहां भी जनसमस्याओं को सुनेंगे अधिकारी, जारी किया आदेश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक मंगलवार को की जाने वाली जनसुनवाई की व्यवस्था में बदलाव करते हुए उपखंड एवं तहसील मुख्यालय पर भी जनसुनवाई करने की व्‍यवस्‍था की है। उपखंड मनासा एवं उपखंड कार्यालय जावद में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नपा. के सीएमओ तथा विकासखंड स्तर पर संचालित सभी कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित रहकर जनसमस्याओं का निराकरण करेंगे।

तहसील कार्यालय रामपुरा, टप्पा कार्यालय कुकड़ेश्वर, एवं तहसील कार्यालय सिंगोली में भी संबंधित तहसीलदार, नगर पंचायत सीएमओ एवं संबंधित टप्पा एवं तहसील स्तर पर संचालित सभी विभागों के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित होकर, जनसुनवाई करेंगे। जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई यथावत रहेगी ।जिसमें जिला स्तर के अधिकारी उपस्थित होकर जनसमस्याओं का समाधान करेंगे। 

कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के दूरस्थ स्थलों के आवेदकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर नहीं आना पड़े और स्थानीय स्तर पर ही उनकी समस्याओं का समाधान हो इसके लिए यह उपखंड स्तरीय एवं तहसील स्तरीय जनसुनवाई की  नवीन व्यवस्था से प्रारंभ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE