BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2024, 1:34 pm
REPORT : राजस्व महाअभियान में समस्याओं का समाधान होने से किसानों को मिली प्रसन्नता, जिले में 2.34 लाख से अधिक राजस्‍व प्रकरणों का किया निराकरण, नामातंरण-बंटवारा के शत- प्रतिशत प्रकरण निराकृत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा संचालित किए गए राजस्व महा अभियान ने नीमच जिले के सैकड़ो लोगों को प्रसन्नता दी है। परेशान लोगों के चेहरे पर खुशी लौटी है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में राजस्‍व विभाग द्वारा  नीमच जिले में अभियान के तहत कुल 2.34 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निपटारा किया गया है। परेशान लोगों के चेहरे पर खुशियां लौट आई है। अभियान के पूर्व जिनके राजस्‍व संबधी कार्य लम्बित चले आ रहे थे,इस अभियान में उनके काम आसानी से हो गए है।

राजस्‍व महाअभियान 2.0 के तहत जिले में  2 लाख 34 हजार 797 राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है।  राजस्‍व महाअभियान के माध्‍यम से नामांतरण के 786  में से सभी 786  प्रकरणों का, बंटवारा के 149  प्रकरणों में से सभी 149 प्रकरणों का, अभिलेख दुरूस्‍तगी के 57 प्रकरणों में से सभी 57 प्रकरणों आर.सी.एम.एस. में दर्ज नवीन 3199 में से सभी में 3199 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। साथ ही नक्‍शा तरमीम के 41349 प्रकरणों का, समग्र  ई-केवायसी के 189257 प्रकरणों  का निराकरण किया गया है।

नीमच जिले के के ग्राम जवासा के किसान मुकेश की राजस्व महाअभियान में खसरा ई केवाईसी हो गई। नीमच निवासी संतोष कुमार भी अपनी खरीदी हुई भूमि के नामांतरण के लिए परेशान थे, लेकिन अभियान ने खुशी दे दी, उनकी भूमि का नामांतरण हो गया है । ग्राम अमावलीमहल के रतन लाल का भी खसरा ई केवाइसी एवं नक्‍शा तरमीम हो चुका है । नीमच निवासी सुरेन्‍द्र कुमार ने प्लाट खरीदा था, नामांतरण के बारे में सोचा था कि बहुत परेशानी होगी परंतु इस अभियान में आसानी से नामांतरण हो गया। इस प्रकार के अनेकों उदाहरण है जिनकी परेशानी को राजस्व अभियान ने हल कर दिया है। वे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE