BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2024, 2:58 pm
KHABAR : कस्तूरबा आश्रम निवाली की बालिकाओं ने बनाई मिट्टी के गणेश जी की प्रतिमा, अपने पालको को सौंपी मूर्तियां, पढ़े खबर   

Share On:-

बड़वानी। आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन विशेषकर पर्यावरण प्रदूषण के दुष्परिणाम के नतीजे भुगत रहीं हैं। ऐसे में कस्तूरबा आश्रम निवाली की कक्षा 3री की बालिकाओं ने एक नई पहल की है, जिन्होने मिट्टी के 108 पार्थिव गणेश जी का निर्माण किया। ये पार्थिव गणेश बालिकाऐं अपने पालकों को सौंपी, जिन्होंने अपने घर इन गणेश प्रतिमाओं को स्थापित किया। आश्रम के राजेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में इन नन्हीं नन्हीं बालिकाओं के द्वारा पार्थिव गणेश का निर्माण किया। जिन्हें देखकर ऐसा लगता हैं मानों किसी मूर्तिकार की यह रचना हो। 
प्लास्टर ऑफ पेरिस के दुष्परिणाम मिट्टी से बने गणेश बनाने पर राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने लिए विगत कई वर्षों से हम यह कार्य कर रहे हैं। जिससे मिट्टी वाले गणेश जी प्रतिमाओं का प्रचार प्रसार हो और प्लास्टर ऑफ पेरिस का उपयोग कम से कम हो। बाजार में प्लास्टर ऑफ़ पेरिस के गणेश मिलते है, जो नदी या पानी में घुलते नहीं। वर्षाे तक पानी में ही रहते हैं। जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। अतः हम यह मिट्टी के गणेश बना कर दुनियां को नया संदेश दे रहे हैं। पालको को भेंट करेंगे। 
कस्तूरबा आश्रम की निर्देशिका पुष्पा सिन्हा दीदी ने इस अवसर पर बताया कि बालिकाओं द्वारा निर्मित ये पार्थिव गणेश बालिकाओं के पालकों को भेंट की गई। पुष्पा दीदी ने बताया कि जिस प्रकार मां पार्वती ने अपनी सुरक्षा के लिए गणेशजी को प्रकट किया था, उसी प्रकार मिट्टी से बने ये पार्थिव गणेश जी भी उनकी रक्षा करेंगे । 10 दिन तक पूजा अर्चना करने के पश्चात ये पार्थिव गणेश जी घर पर तुलसी के गमले में विसर्जित कर सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि पूरी दुनियां को पर्यावरण व जलवायु के प्रति जागरूक होना होगा, अन्यथा सृष्टि का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा। इस कार्य में हॉस्टल इंचार्ज पुष्पा पटेल और मार्गदर्शन कलावती किराड़े उप प्रतिनिधि और स्कूल से सुशीला मैडम, मोनिका धनगर, मुकेश का बड़ा योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE