विदिशा। वन एवं सहकारिता विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल तथा कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने आज विदिशा जिले के ग्राम सांकलखेडा, पीपलखेडा, रमपुराजागीर एवं हींगली मेें पहुंचकर क्रियान्वित शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का जायजा लिया।
ग्राम सांकलखेडा में संचालित सहकारिता समिति एवं ग्राम पीपलखेडा की शासकीय उचित मूल्य दुकान के माध्यम से शासन की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को प्रदाय की जाने वाली सामग्री के वितरण का जायजा लिया है। भ्रमण के दौरान पौधरोपण कार्यो में भी सहभागिता निभाई है।
अपर मुख्य सचिव वर्णवाल ने पांच वर्ष पूर्व ग्राम रमपुरा जागीर में लगाए गए पौधो का अवलोकन किया वहीं ग्राम हींगली में नवीन पौधरोपण कार्यो का अवलोकन किया है। वन परिक्षेत्र शमशाबाद के कक्ष क्रमांक पीएफ 239 वीट थाना वन परिक्षेत्र शमशाबाद में हुए पौधरोपण प्लांटेशन का भी निरीक्षण किया है। वन विभाग के अमले एवं वन समिति द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सजगता के साथ करने पर ग्राम हींगली नर्सरी के चौकीदार सहित अन्य का हौंसला अफजाई करते हुए फूल माला पहनाकर सम्मानित किया है। निरीक्षण भ्रमण के दौरान वन मण्डलाधिकारी लोकप्रिय भारती, उप वन मण्डलाधिकारी विजय मौर्य, वन परिक्षेत्र अधिकारी देवेश गौतम सहित अन्य मौजूद रहें।