BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2024, 4:24 pm
BIG NEWS : सिहंस्थ-2028 से पहले मालवा क्षेत्र को मिलेगी बड़ी सौगात, इंदौर में समीक्षा बैठक में सीएम यादव ने किया एलान, जल्द शुरू होगा इस बड़ी योजना पर काम, पढ़े खबर     

Share On:-

इंदौर। शहर में विकास कार्यों की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सिंहस्थ (2028) के पहले इंदौर-उज्जैन में मेट्रो का काम पूरा हो जाएगा। इंदौर पूरे मालवा खासकर उज्जैन, इंदौर, देवास, धार का कुछ हिस्सा मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में डेवलप होगा। इंदौर-उज्जैन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।
इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद रविवार को पहली बैठक लेने आए सीएम यादव ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन सिटी को लेकर चार महानगरों की मोटे तौर पर ऑउट लाइन बनाई गई है। सबसे अच्छी स्थिति में इंदौर, उज्जैन सहित अन्य शहरों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट आई है। विकास के मामले में मप्र एक मॉडल बने। सरकार अच्छे काम को लेकर आगे बढ़ेगी।
बैठक ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में हुई। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारी शामिल हुए। सीएम ने इसमें विकास को लेकर कई बिंदुओं पर बात करने के साथ सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में विस्तार योजना में रेल मार्ग, सड़क मार्ग, हवाई मार्ग, औद्योगिक क्षेत्र, आवासीय क्षेत्र, व्यावसायिक क्षेत्र खास हैं।
इंदौर में यह पहली बैठक है। कुछ निर्देश भी दिए हैं। अगली बार अलग-अलग विषयों को लेकर विकास की गति तेज की जाएगी। विकास के मामले में मप्र एक मॉडल बने। सरकार अच्छे काम को लेकर आगे बढ़ेगी। इसके साथ ही अलग-अलग निर्माण के सभी काम सुव्यवस्थित व सुनियोजित तरीके से होंगे। बैठक में शहरी और ग्रामीण निकाय के बीच तालमेल, प्रशासन की सुविधा के अनुसार विकास सहित कई विषयों पर चर्चा हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE