विदिशा। अनिल आदिवासी दूरस्थ आदिवासी गाँव नयागंव ग्राम पंचायत पिपरिया दौलत जनपद पंचायत गंज बासौदा जिला विदिशा में निवास करते हैं। उनका जीवन कठिनाइयों से भरा हुआ था, क्योंकि वह और उनका परिवार एक कच्चे मकान में रहते थे। जो बारिश के मौसम में अक्सर टपकता और टूटता रहता था। घर की इस स्थिति ने उनके जीवन को और भी असुरक्षित बना दिया था। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे खुद का पक्का मकान बना सकें। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के अंतर्गत अनिल को पक्का मकान बनाने के लिए सहायता दी गई। अब वह एक सुरक्षित और पक्के मकान में रहते हैं, जो बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित है। इस नए मकान ने न केवल उनके जीवन में स्थायित्व लाया, बल्कि उनके आत्म-सम्मान और जीवन जीने की गुणवत्ता में भी वृद्धि की है। उनके बच्चों के लिए यह एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करता है, जहाँ वे अब बिना किसी डर के खेल और पढ़ाई कर सकते हैं।
इसके साथ ही, उन्हें राशन कार्ड और जाति प्रमाण पत्र भी मिला, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्तियों का लाभ मिला। उनके बच्चों की शिक्षा अब जाति प्रमाण पत्र के आधार पर बिना किसी बाधा के हो रही है, और राशन कार्ड के जरिए परिवार को हर महीने सस्ते दर पर अनाज मिलता है, जिससे उनका जीवन पहले से बहुत बेहतर हो गया है। इन सरकारी योजनाओं ने अनिल और उ