BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2024, 4:39 pm
KHABAR : जिला गोपालन बोर्ड की बैठक में कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का दिखा असर, निराश्रित गौवंश का गौशाला में किया स्वास्थ्य परीक्षण, पढ़े खबर 

Share On:-

हरदा। जिला गोपालन बोर्ड की बैठक में कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा के मार्गदर्शन में जिले में निराश्रित गौवंश के व्यवस्थापन की कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में शुक्रवार रात्रि में नगर पालिका सिराली क्षेत्र अंतर्गत 32 एवं नगर पालिका हरदा क्षेत्र अंतर्गत 40 निराश्रित गौवंश को संबंधित नगर पालिका के अमले द्वारा सिराली गौशाला एवं कांजी हाउस हरदा में शिफ्ट किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. एस.के. त्रिपाठी ने बताया कि पशु चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों ने शनिवार को इन निराश्रित गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमार एवं घायल पशुओं का उपचार किया। इस दौरान ऐसे पशु जिनमें टैग नहीं लगे हुए थे, उनमें टैगिंग की कार्यवाही की गई।डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जिले में निराश्रित गौवंश के व्यवस्थापन की कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी। कलेक्टर सिंह ने जिले के पशुपालकों से उनके पशुओं को घर पर बांधकर रखने और उनकी हर संभव देखभाल करने का आव्हान किया है, ताकि पशु सड़क पर न आए और सड़क पर पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE