रायसेन। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत शुक्रवार को सांची जनपद की ग्राम पंचायत बागोड के ग्राम बराईखास एवं बरौला में रैली निकालकर ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कल्याणकारी और विकासमूलक कार्यक्रमों की भी जानकारी दी जा रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत सभी पात्र हितग्राहियों और जरूरतमंदों को आधार, समग्र, जाति प्रमाण पत्र, खाद्यान्न पर्ची, उज्जवला गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड, सुरक्षित मातृत्व अभियान, जनधन खाता, छात्रवृत्ति, वनाधिकार पट्टे, केसीसी कार्ड, सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।