BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ता के दुष्कर्म मामले.. <<     BIG REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच.. <<     KHABAR : ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही नहीं.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : हरियाली अमावस्या पर गूंजेगा शौर्य का.. <<     BIG NEWS : मिनी पुरी बना नीमच, फूलों से सजे दिव्य रथ.. <<     NEWS : एक पेड़ माँ के नाम अभियान से जुड़ीं जिला.. <<     NEWS : श्री महावीर जैन मण्डल संस्थान की नई.. <<     NEWS : भारत विकास परिषद की उत्कर्ष शाखा का गठन,.. <<     NEWS : श्रृंग ऋषि जयंती पर प्रतिभाओं का महाकुंभ, 80.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास की दमदार शुरुआत, पहली.. <<     NEWS : हाईवे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 25 अवैध.. <<     REPORT : कुपोषण मुक्त नीमच के लिए कलेक्टर हिमांशु.. <<     KHABAR : नराकास की बैठक में गूंजी हिंदी की आवाज,.. <<     KHABAR : लखपति दीदी बनेगी आत्मनिर्भरता की नई.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का दर्द.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 8, 2024, 5:36 pm
KHABAR : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में समस्त जोन में वृहद स्तर पर चलाया जागरूकता अभियान, लार्वा पाए जाने पर किया जुर्माना, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण के लिए जिला मलेरिया कार्यालय एवं नगर निगम द्वारा सतत रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी के निर्देशन में समस्त जोन में वृहद रूप से लार्वा सर्वे एवं जन जागरुकता का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान सभी जोन में टीम के द्वारा नगर निगम, मलेरिया एवं एंबेड परियोजना द्वारा घर- घर जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के लिए समझाया जा रह है। लार्वा एवं बुखार सर्वे किया गया है। जिन घरों मे लार्वा पाया गया है उन पर प्रतीकात्मक जुर्माना भी किया गया है। जोन-16 में ओल्ड मिनाल डेंगू लार्वा पाए जाने पर 900 रुपए का जुर्माना किया। लार्वा सर्वे के दौरान टैंकों में एडीज मच्छर का लार्वा, प्यूपा एवं एडल्ट मच्छर पाया गया जिसे मौके पर नष्ट किया। मलेरिया एवं नगर निगम जोन की सभी टीम पूरी सजगता के साथ कार्यरत है।

विभिन्न क्षेत्रों में जिला मलेरिया कार्यालय एवं नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से लार्वा सर्वे का कार्य किया जा रहा है लार्वा पाए जाने पर नगर निगम द्वारा जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। सभी से अपील है अपने घर-घर के आसपास मच्छर नहीं पनपने दे, पानी को ढककर रखे, छत के उपर पानी की टंकी में ढक्कन अवश्य लगाए। इस दौरान जोन प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा सभी घरों में लोगों को समझाइश दी। नगर निगम के द्वारा सभी जोन में लगातार फॉगिंग की कार्यवाही की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE