खाचरौद। नगर के इतिहास में शहर से पहली बार लेफ्टिनेंट बनकर कोई आया है यह खुशी के पल छोटे शहर खाचरौद का बेटा रोहन सहगल पिता जय सहगल लेफ्टिनेंट बनकर का नाम गौरवान्वित किया है। खुशी के गौरवशाली पल में नगरवासियों ने निलकण्ठेश्वर महादेव से घर तक रोहन सहगल को रैली के रूप में बेंड बाजे ढोल-ढमाके ओर पटाखों की आवाज से घर हर कदम पर नगर वासी फुलों की मालाएं पहनाकर स्वागत व शुभकामनाएं देते दिखाई दिया। विधायक डा. तेजबहादुर सिंह चौहान भी इस गौरवशाली क्षण में रोहन सहगल को बधाई देने पहुंचे। सभी नगर वासियों ने हार्दिक बधाई व उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
प्रदेश टुडे से विधायक चौहान ने कहा कि युवाओं को रोहन से मार्गदर्शन लेकर सीखकर लक्ष्य प्राप्ति में आगे बढ़ना चाहिए। पिता जय सहगल ने कहा की बेटे ने कोरोना काल मे घर बैठकर पढ़ाई करता रहा इसकी मेहनत व जुनून को देखा जो मेरे होंसले को बढ़ाते रहे है। रोहन की माता पूनम ने सभी माता पिता को बच्चों के उद्देश्य को मोटीवेट करने की बात कही है रोहन ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि मेहनत से कोई भी लक्ष्य असम्भव नहीं है अपने आप में होंसला रखे। में भी चाहता हूं की मेरे नगर क्षेत्र से ओर भी युवा भी पढ़ाई में आगे आकर भारतीय सेना से जुड़ना चाहिए।